चंदपा में एक 42 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनों के मुताबिक आमीन पुत्र अलाउद्दीन की पहली पत्नी मोमिना की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। अलीगढ़ के भोजपुरा की शबाना से उसकी दूसरी शादी हुई थी। शादी के बाद शबाना के तीन बच्चे भी हुए, जबकि पहली पत्नी से एक 15 वर्षीय बेटा अरमान है। एक महीने पहले पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद से शबाना बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। रविवार शाम को घर आने के बाद से ही आमीन उदास था। रात को वह अपने कमरे में सोने गया।
परिजनों को सुबह उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। आमीन ने दुपट्टे से फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल विनोद कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। खुदकुशी के कारणों की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। परिजन पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण लटककर मौत होना आया है।