फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ीं गईं कपड़ों में जेवरात छिपाती महिलाएं

Sat, 19 May 2018 11:44 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
चोरी के शक में महिला पकड़े जाने के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चामड़ गेट चौराहे के पास एक सराफ की दुकान पर जेवर खरीदने गईं महिलाओं को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ने कपड़ों में कुछ जेवरात छिपाते पकड़ लिया। सराफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके साथ मौजूद शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से 21 हजार रुपये, और सोने के टॉप्स बरामद किए हैं। हाल ही में सराफ की दुकान से चोरी की यह दूसरी कोशिश है। दो दिन पहले गुड़िहाई बाजार में सराफ विनोद कुमार लहरा वालों के यहां से एक लाख रुपये की दो सोने की चेन चोरी हो गई थीं।  

चामड़ गेट चौराहे के पास कमल अग्रवाल की राधिका ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। शनिवार दोपहर को दो महिला अपने साथ मौजूद एक शख्स के साथ दुकान पर पहुंची और परिवार में शादी की बात कहकर कुछ जेवरात दिखाने को कहा। सराफ ने सोने के टॉप्स, चेन आदि जेवर दिखाने को दिए। सराफ दूसरे ग्राहकों को भी जेवरात दिखाने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान महिलाओं ने सोने के टॉप्स अपने कपड़ों मे छिपा लिए और बाकी जेवरात पसंद नहीं आने की बात कहकर सराफ को लौटा दिए। सराफ को कुछ शक हुआ। उसने बिना शोर मचाए अपने शक को पक्का करने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।
विज्ञापन


कैमरे में एक महिला के कपड़ों में जेवर छिपाने की तस्वीरें कैद हो चुकी थीं। इसके बाद सराफ ने शोर मचाते हुए लोगों को इकट्ठा कर लिया और आरोपी महिलाओं व इसके साथ मौजूद शख्स को दुकान में बैठा लिया। सराफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसे भी चोरी की बात पर यकीन हो गया। तीनों को सदर कोतवाली लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली और कपड़ों में छिपाए गए सोने के टॉप्स पुलिस को दे दिए। इसे अलावा आरोपियों से 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए। आरोपियों ने अपने नाम लल्लू खां, मुमताज और रुखसाना बताए। तीनों आगरा में टेड़ी बगिया इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने बिना देर किए तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर माल की बरामदगी की गई है। मनोज शर्मा ने बताया कि शाम में ही तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही थी, ताकि उन्हें जल्द जेल भेजा जा सके।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें