फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से महिला की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 22 Mar 2018 11:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
मीना का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहारी के पास बुधवार रात मिले दरियापुर निवासी 35 वर्षीय मीना देवी पत्नी छोटेलाल के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह दम घुटने से होना पाया गया है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित नहीं रखकर जहर से मौत होने की आशंका को खारिज कर दिया है। महिला का शव नीला पड़ने के कारण पुलिस को जहर खाने या किसी जहरीले जानवर के काटने का अंदेशा था। 
विज्ञापन


 कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीश चंद्र का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश की बात भी जांच में खारिज की है। पोस्टमार्टम में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। मालूम हो कि जांच के बाद सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने दम घुटने से मौत की आशंका जाहिर की थी। सीओ के मुताबिक मामले की गहराई से जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें