फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में निकलेंगे होली के मेले

Fri, 18 Mar 2016 12:17 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। इस बार होली कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाई जाएगी। हुड़दंगियों पर सख्ती करने के अलावा होली से पहले निकलने वाले हिंडोले और रथयात्रा की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस चौकसी बरत रही है। पुलिस कर्मियों के अलावा कार्यालय में मौजूद स्टाफ को भी होली पर तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


होली के त्योहार पर इस बार शांति भंग नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है। 
रंगभरनी एकादशी पर रथयात्रा के साथ कई मेले और हिंडोले निकलेंगे। इसके लिए सदर कोतवाली पुलिस को डेढ़ प्लाटून पीएसी दी गई है। सुरक्षा में कोई कसर नहीं रह जाए, इसके लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। होली पर थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा एसपी कार्यालय, क्राइम ब्रांच और पुलिस लाइन में तैनात बाबू को भी लगाया जाएगा। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि होली पर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है। फोर्स की कमी नहीं रहेगी। जिलेभर में ऑफिसों में तैनात स्टाफ को लगाया जाएगा। डेढ़ प्लाटून पीएसी दी गई है जो रंगभरनी एकादशी और होली पर कोतवाली पुलिस के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें