फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Sat, 30 Jun 2018 12:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
video - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए अब जनता में जागरूकता प्रारंभ हो गई है। गांव नौरथा ईसेपुर का किसान जब लेखपाल के पास हिस्सा प्रमाण पत्र व खसरा लेने गया तो उससे बतौर रिश्वत 800 रुपये मांगे गए। इस पूरे मामले का उसने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने यह वीडियो एसडीएम ज्योत्सना बंधु को दिखाया। उन्होंने पूरा वीडियो देखने के बाद आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया।   
विज्ञापन


गांव नौरथा ईसेपुर निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह हलके के लेखपाल नेम सिंह के पास हिस्सा प्रमाण पत्र व खसरा लेने गया। लेखपाल ने काम के एवज में उससे 800 रुपये रिश्वत में मांगे। इस पर धर्मेंद्र ने रुपये देकर पूरा प्रकरण वीडियो में कैद कर लिया। इसके बाद पीड़ित किसान के साथ किसान नेता निशांत चौहान एसडीएम ज्योत्सना बंधु से मिले तथा उनको यह वीडियो दिखाया। इस पर उन्होंने आरोपी लेखपाल नेम सिंह को निलंबित कर दिया। एसडीएम ज्योत्सना बंधु का कहना है वीडियो देखने के बाद प्रथमदृष्ट्या दोषी पाए जाने पर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें