फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने के विरोध पर मारपीट, फायरिंग

Sat, 30 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में ज्ञानगढ़ बगीची के पास माहेश्वरी कॉलोनी में गाली देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। सरिया लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। झगड़े में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। सरिया से प्रहार करने वाला मुख्य आरोपी रिटायर्ड दरोगा का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंकज उर्फ हरीश कुमार शर्मा पुत्र सियाराम निवासी ज्ञानगढ़ बगीची ने शिकायत दर्ज कराते हुए दुर्गेश निवासी इगलास अड्डा, उसका भाई, राजीव उर्फ सांवरिया निवासी कुंवरजी नगला झोपड़ी, देवेंद्र चौधरी निवासी इगलास अड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज का कहना है कि दुर्गेश उसे आए-दिन गाली देता था। शनिवार सुबह उसने फिर गाली दी और लोहे की रॉड निकाल ली। विरोध करने पर दुर्गेश, उसका भाई और अन्य लोग इकट्ठे होकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। तमंचे से फायर भी किये। कॉलोनी में अपना मकान बनवा रहे जोगेंद्र निवासी किनौरा, इगलास ने भी विरोध जताया। इस पर उनके सिर पर सरिया से जोरदार प्रहार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंची कॉलोनी की बुजुर्ग महिला राम दुलारी पत्नी सोवरन सिंह को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। एसओ गेट राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि फायरिंग नहीं की गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें