पुलिस द्वारा िगरफ्तार िकए गए चोरी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने नगर में कुछ दिन पूर्व दो स्थानों से हुई चोरी में लिप्त दो चोरों को 48 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों ने चोरी की एक घटना जय स्वीट सेंटर में की थी, जहां से चोर 1.09 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दूसरी चोरी नल वाली दुकान से की गई थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर के नयागंज बाजार स्थित जय स्वीट सेंटर शॉप पर कुछ दिन पूर्व चोर रात में छत की पटिया हटाकर नीचे दुकान में प्रवेश कर गए थे और काउंटर में रखे एक लाख नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी वसीम पुत्र इकबाल का होना पाया गया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने कबूला कि दो दिन पूर्व जीटी रोड से नल की दुकान में हुई चोरी की वारदात को भी इन्होंने ही अंजाम दिया था। दूसरा चोर कस्बा निवासी आदिल पुत्र इदरीश छंगा निकला। तीसरा चोर बनिया वाल्मीकि फरार होने में सफल रहा। इनके पास से जय स्वीट सेंटर से चोरी की गई 36 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। यहां से चोरी किए गए बाकी के रुपये बनिया वाल्मीकि के हिस्से में आए। नल की दुकान से चोरी गए रुपयों में दो हजार मिले। इसके अतिरिक्त नल और पीतल का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेजा है।