फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे से लदे ट्रैक्टर में घुसा ट्रक, चार घायल

Mon, 29 Jan 2018 12:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
कोहरे के कारण रविवार सुबह मेंडू के पास भूसे से लदे एक ट्रैक्टर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीन सगी बहनों और उनकी मां को चोट आई। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शनिवार सुबह भी कोहरे के कारण एक ट्रक मेंडू रेलवे फाटक के पास बने गेटमैन के केबिन में जा घुसा था। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव रामपुर, हाथरस जंक्शन की तीन बहनें सोनल, पूनम और विशालनी पुत्री शिवनारायण अपनी मां सुनीता के साथ भूसा बेचने शहर की ओर आ रही थीं तभी मेंडू पर यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर सोनल चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही हे। 
विज्ञापन

-------------
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें