फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बन गाड़ियों से अवैध वसूली करते पकड़ा

Sat, 13 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। पंत चौराहे पर अपने आपको दरोगा बता कर डग्गेमार वाहनों से वसूली कर रहे व्यक्ति को वाहन स्वामियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

बता दें कि आपने आपको पुलिस दरोगा तथा अपनी तैनाती कोतवाली  सिकंदराराऊ में बता कर पिलुआ एटा निवासी गजेन्द्र सिंह कई दिन से डग्गेमार वाहनों से पैसा वसूल रहा था। वाहन स्वामियों को धमकाता था कि में दरोगा हूं तथा कोतवाली में तैनात हूं मुझे पांच हजार रुपया मासिक हर गाड़ी से चाहिये। कुछ गाड़ी वालों ने डरकर इसे पांच-पांच सौ रूपये दे दिये। शुक्रवार को यह पंत चौराहे पर आया तथा गाड़ी स्वामी विकास बाबू गांव सराय से पैसे मांगने लगा। पैसे न देने पर अभ्रदता करने लगा। कुछ गाड़ी वालेां ने शोर मचाना शुरु कर दिया कि फर्जी दरोगा है। चौराहे पर भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ उसे कोतवाली ले आई। जहां फर्जी दरोगा का भेद खुल गया। फर्जी दरोगा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें