फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, किया आग के हवाले

Wed, 17 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ/हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर किशोरी को केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना  के बाद आरोपी भाग जाने में सफल रहा। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सोमवार की रात को दस बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर अपनी नानी के साथ सो रही थी। वह किसी रिश्तेदारी में गया था। इस बीच मौका पाकर मोनू ठाकुर पुत्र अनिल निवासी नगला रमिया घर में घुस आया। पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने किशोरी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया।

मंगलवार की सुबह पीड़ित पिता किशोरी को लेकर कोतवाली आया। पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के लिए रेफर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। कोतवाली निरीक्षक सिकंदराराऊ का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें