फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 107 सड़कें होंगी इस माह के अंत तक गड्ढा मुक्त

Mon, 17 Jun 2019 12:29 AM IST
Mohd Rafeek क्राइम डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
शहर की खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की 107 सड़कें जल्द ही गड्ढामुक्त होंगी। इसके लिए करीब नौ करोड़ रुपये का बजट लोनिवि को मिल गया है। अभी दस सड़कों का बजट लोनिवि को मिलना बाकी है। कुल मिलाकर 117 सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा। यह सभी लिंक रोड हैं। 
विज्ञापन

   
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार अब लोकसभा चुनाव के बाद आमजन को मूलभूत सुविधाएं देने की कोशिश में जुटी हुई है। पहले चरण में जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। लोनिवि को 107 सड़कों को दुरुस्त करने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये का बजट हाथ भी लग गया है।

बाकी दस सड़कों का करीब पांच करोड़ रुपये विभागीय अधिकारी जल्दी मिलने की बात कह रहे हैं। जून के अंत तक 117 सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। इससे राहगीरों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी राहत मिलेगी। कामों के प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें