हाथरस। अगर आपकी बाइक का नंबर सही तरह से नहीं लिखा गया है, या आगे-पीछे की किसी भी प्लेट पर नंबर नहीं है तो आपकी बाइक सीज की जा सकती है। बाइकों के नंबरों को लेकर पुलिस की नजर टेड़ी हो गई है। जल्द ही इसे लेकर विशेष अभियान चलने वाला है। सदर कोतवाली पुलिस अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को पहले आगाह करेगी। इन-दिनों बाइकों पर स्टाइलिश नंबरों का फैशन है। स्टाइलिश नंबर आरटीओ के नियमों के अनुरूप नहीं हैं। नियमों के अनुसार वाहन पर नंबर साफ तौर पर अंकित होना चाहिए। इसके अलावा ज्यादातर वाहन चालक केवल पीछे या आगे की नंबर प्लेट पर ही नंबर अंकित कराते हैं। इससे कई बार नंबर का पता नहीं चल पाता। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। दोनों नंबर प्लेट पर नंबर अंकित कराना होगा। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि बाइकों के आगे-पीछे नंबर लिखवाने को लोगों को जागरूक किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने सात वाहनों को सीज कियाहाथरस। डीजीपी के आदेश पर एसपी ने हर रोज गश्त शुरू कर दी है। शनिवार रात को भी एसपी शहर में गश्त पर रहे। इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी प्रीति सिंह भी थीं। एसपी ने सात वाहनों को नंबर नहीं होने पर रुकवाया और उन्हें सीज कर दिया। ये सभी वाहन चालक दूसरे दिन कोतवाली के चक्कर काटते दिखाई दिए।
दूसरे दिन भी हटाया अतिक्रमण हाथरस। डीजीपी जावीद अहमद ने पुलिस को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को कहा है। इस विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन भी रास्ते पर ठेला लगाने और अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों के चालान किए गए। जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।