फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों ने मां-बाप को पीटा ताला लगाकर घर से निकाला

Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
बुजुर्ग
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पत्थर वाली में दो बेटों ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और घर का ताला लगा दिया। बुजुर्ग दंपति ने जब थाने पहुंचकर बेटों की करतूत पुलिस को बताई तो पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने देर शाम दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया। थाने लाए जाने के बाद भी आरोपियों को अपने किए पर पछतावा नहीं था।  

 

पीड़ित दंपति ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि उनके छह बेटे हैं। सभी बेटों को रहने के लिए अलग-अलग मकान दिया हुआ है। दंपति खुद पशु बांधने वाली जगह (जिसे घेर कहते हैं) में रहकर अपना गुजारा कर रहे हैं। दो बेटे जो पुराने मकान में रहते हैं, इस घेर में मकान बनाना चाहते हैं। दंपति इसके लिए तैयार नहीं हो रहे। उन्होंने दोनों बेटों से खेत में मकान बनाने को कहा है, लेकिन इसके लिए दोनों तैयार नहीं।

पीड़ित दंपति का कहना है कि घेर से बाहर हो जाने पर वह बेघर हो जाएंगे। इस उम्र में भला कहां जाकर रहेंगे। कोई भी बेटा उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं। गुरुवार को आरोपी बेटों ने माता-पिता से घेर खाली करने को कहा। इसे लेकर माता-पिता और बेटों के बीच विवाद हुआ।

 

आरोपियों ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी और घेर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने घेर में बंधी दोनों भैंसों को भी बाहर कर घेर के गेट का ताला लगा दिया। पीड़ित दंपति ने ग्रामीणों की मदद से घेर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन आरोपी दरवाजे पर खड़े हो गए और किसी को अंदर नहीं आने दिया। कोतवाल योगेश सिरोही का कहना है कि दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें