हाथरस। हाथरस जंक्शन पुलिस जल्द कुछ बाइक चोरी के मामलों से पर्दा उठा सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस को दो बाइक चोर पकड़कर दिए हैं। बाइक चोरी करने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
शनिवार को शेर मोहम्मद पुत्र महमूद खां की बाइक सिथरौली से चोरी हो गई। पुलिस शेर मोहम्मद की शिकायत पर बाइक को ढूंढ़ने की कोशिश करती, इससे पहले ही ग्रामीणों ने भूरा नगला पर यह बाइक पकड़ ली। चोरी होने के तुरंत बाद शेर मोहम्मद की नजर बाइक ले जाते युवकों पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए पड़ोसी दुकानदार की बाइक लेकर उसका पीछा शुरू कर दिया। बाइक चोरों को इसका पता नहीं चला। शेर मोहम्मद के फोन पर ग्रामीणों ने इनकी घेराबंदी कर ली। बाइक चोर और उसका साथी पेशाब करने को जैसे ही रुके, ग्रामीणें की मदद से शेर मोहम्मद ने उन्हें दबोच लिया गया। दोनों की जमकर पिटाई लगाई गई और इसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।