फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Fri, 19 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में गांव बिसाना पर दोपहर में रोड पार करते समय ग्रामीण क्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां से स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार कोतवाली चंदपा क्षेत्र में गांव बिसाना के निकट करीब 47 वर्षीय अनार सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी बंजारा लखीपुर हाथरस से सादाबाद की ओर जा रही एक क्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया था, जबकि घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। तहरीर के इंतजार में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें