फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी से नौ लाख नकद ले गए चोर

Thu, 04 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मधुगढ़ी स्थित रानी मिल कंपाउंड में स्थित हीरो बाइक की एजेंसी महाराजा ऑटो वर्ल्ड में मंगलवार रात हुई चोरी में नौ लाख रुपये का कैश चोर ले गए थे। गुरुवार को एजेंसी स्वामी गौरव सेकसरिया ने चोरी गई रकम का ब्योरा कोतवाली पुलिस को दिया। कोतवाली पुलिस के लिए इस चोरी को खोलना काफी चुनौतीपूर्ण है। अभी तक हुई जांच-पड़ताल में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि घटनास्थल का फिर मुआयना किया जाएगा। इससे शायद कुछ सुराग मिल सके। चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। मालूम हो कि मंगलवार देर रात एजेंसी में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का कैश साफ कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें