फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर झोंकने का आरोपी दबोचा, तमंचा बरामद 

Sun, 04 Mar 2018 11:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में शनिवार को दिनदहाड़े लोगों पर फायर झोंकने के मुख्य आरोपी गफ्फार पुत्र काले खां को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

पुलिस बाकी आरोपियों और गफ्फार के सगे भाइयों फिरोज, साकिर और शाहिद की तलाश में दबिश दे रही है। 

कोका निवासी मोहम्मद आरिफ खां पुत्र पंजाबी खां की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने भतीजे शाहिद पुत्र रहीमबक्स और चाचा जलालुद्दीन के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से निकले गफ्फार पुत्र काले खां उर्फ कलेक्टर से उनकी कहासुनी हो गई।

इसके बाद गफ्फार फिरोज, शाहिद, साकिर को लेकर उनके घर पहुंचा और फायरिंग कर दी। गफ्फार का फायरिंग करने का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गफ्फार की तलाश शुरू कर दी। रविवार को गफ्फार पुलिस के हाथ लग गया। कोतवाल विनोद कुमार के मुताबिक बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें