फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के खाते से दस हजार रुपये पार

Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
एटीम प्रकरण में पीड़ित पति पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगर के एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक दंपती एटीएम से छह हजार रुपये निकालने पहुंचे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद रुपये तो नहीं निकले, लेकिन जब वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल फोन पर दस हजार रुपये की निकासी का संदेश आ गया। पीड़ित ने इस मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली के गांव बसई वावस निवासी संतोष कुमारी ने अपने पति कमल सिंह के साथ जीटी रोड स्थित पीएनबी की शाखा परिसर में लगे एटीएम से छह हजार रुपये निकालने के लिये प्रक्रिया पूरी की। काफी देर तक रुपये नहीं निकलने के बाद वहीं पर खड़े एक युवक ने उनसे कहा कि अब रुपये नहीं निकलेंगे, इसलिए वह जा सकते हैं। दंपती वहां से निकलने के बाद अपने घर पहुंच गए।

वहां उन्हाेंने देखा कि उनके मोबाइल फोन पर दस हजार रुपये की निकासी का मैसेज पड़ा था। यह देखकर परेशान पति-पत्नी दोबारा बैंक आए तो प्रबंधक ने कह दिया कि पहले रिपोर्ट दर्ज कराएं और फिर उसकी प्रति यहां उपलब्ध कराएंगे। उसके बाद ही कोई कार्यवाही की जा सकेगी। शुक्रवार को पीड़ित ने सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें