फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का घेराव और प्रदर्शन करेंगें शिक्षक

Sun, 28 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। शिक्षक नेता गोविंद रावत के घर में घुसकर हुई लाखों की लूटपाट और पत्नी से मारपीट की घटना से शिक्षक संगठन में उबाल है। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अफसरों से मिलकर घटना का शीघ्र खुलासा करने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह व अन्य शिक्षकों ने थानाध्यक्ष को पत्र सौंपकर उन्हें अवगत कराया कि शिक्षक गोविंद रावत के साथ हुई घटना से शिक्षक समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। उन्होने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि घटना का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, अन्यथा शिक्षक संघ द्वारा कोतवाली सादाबाद का घेराव कर घटना के न खुलने तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नवाब खां, नितिन गोयल, नंदनंदन, शमीम अहमद, असलम खां, कृष्णगोपाल, जितेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अली मुर्तजा, जयप्रकाश पचौरी, राजुद्दीन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

शिक्षकों की बैठक में हुई घटना की निंदा सादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादाबाद पर हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिकरवार ने की। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद रावत के घर में दिनदहाड़े हुई लूटपाट और उनकी पत्नी को घायल किए जाने की घटना की निंदा की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन से शीघ्र घटना के खुलासे की मांग और खुलासा न होने पर थाना कोतवाली का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में नेत्रपाल सिंह, संतोष कुमार, नितिन गोयल, नंदनंदन, अमरीश कुमार, अनिल शर्मा, जितेंद्र सिंह, ज्योति पवार, शिखा अग्रवाल, अमित कुमार, कृष्णगोपाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें