हाथरस। सहायक अध्यापक अमित सिंह की हत्या को लेकर अटेवा के सदस्यों में आक्रोश है। सोमवार को शिक्षकों ने एसपी और बीएसए से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि अमित सिंह के आश्रितों को 25 लाख की आर्थिक मदद दी जाए और उनके परिवार में किसी एक को सरकारी नौकरी भी मिले।
संस्था अटेवा (ऑल टीचर इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) का सदस्य होने के कारण सोमवार को शिक्षकों ने एक सभा का आयोजन किया और अपने अटेवियन साथी अमित सिंह के आकस्मिक देहांत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। सभी ने शिक्षक की हत्या की घोर निंदा की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी अजय पाल शर्मा को उनके कार्यालय पर सौंपा गया। ज्ञापन की दूसरी प्रति बीएसए को भी दी गई। ज्ञापन देने वालों में अतुल कुमार वर्मा, अमरनाथ यादव, सोमेंद्र शर्मा, रमेश कुमार, सतीशचंद्र, सोनू शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, राघवेंद्र गुप्ता, जितेंद्र कौशल, उमेश सारस्वत, दीपक सारस्वत, नरेश मीणा, जितेंद्र सारस्वत, अवधेश सिंह, विशाल शर्मा, अमित सेंगर, नीलेंदु शर्मा, नीरज कुमार, कपिल कौशिक, अनुराग तिवारी, प्रीतम चौहान, सुनील यादव, अजय गौड़ आदि अटेवियन उपस्थित रहे।