सोमवार रात हनुमान चौकी पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार की डिग्गी से दो बोरों में मांस बरामद किया। यह मांस आगरा से अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। कार छोड़कर भाग रहे युवकों को एक किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने दबोच लिया।
कार की तलाशी में दो तमंचे और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये हैं। गोवंश का मीट होने की आशंका में पशु चिकित्सक को बुलाकर नमूने भरवाए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है। उधर पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
हनुमान चौकी पर चेकिंग में पुलिस को देख स्विफ्ट कार सवार दोनों युवक को ग्राम सुसायत कला के प्राथमिक विद्यालय तक पीछा कर पकड़ा जा सका।
पुलिस के अनुसार आगरा की ओर से अलीगढ़ की ओर यह कार जा रही थी। कार की डिग्गी में दो बोरों में मांस भरा था। पकड़े गये युवकों में साजिद पुत्र शकील व कामिल पुत्र अकील अलीगढ़ के निवासी हैं।
हिंदूवादी वादी संगठनों की जानकारी पर बखेड़ा न खड़ा हो जाए इसलिए पुलिस बरामद मांस को तत्काल ही मिट्टी में दफन करा दिया।