फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में दो महीने में पांचवीं बार हुई आत्महत्या

Sat, 27 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। सादाबाद के एक मोहल्ले पजाया में एक किशोरी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पिछले दो महीने में मोहल्ले में यह पांचवीं आत्महत्या है। इनमें से चार लड़कियां हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों से पर्दा नहीं उठा सकी है। एक ही मोहल्ले में इस तरह आत्महत्या के बढ़ते मामलों से कस्बे में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। आत्महत्या के बढ़ते मामलों से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। फंदे पर झूलने वाली लड़की की उम्र 16 साल थी। घटना शनिवार दोपहर को ढाई से तीन बजे के बीच हुई। इस वक्त लड़की के पिता घर के पास अपनी दुकान पर बैठे थे। घर के बाकी लोग जरूरी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। घर पहुंची बड़ी बहन ने पहली बार किशोरी को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महेश चंद्र यादव का कहना है कि पिछले दो महीने में जितनी भी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, सभी की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इसके पीछे अलग-अलग वजह है या एक ही वजह के कारण ऐसा हो रहा है। जल्द ही इस रहस्य से पुलिस पर्दा उठा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें