फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की कनपटी पर लगी गेंद, पेड़ से टकराकर मौत

Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के निकट क्रिकेट की गेंद कनपटी पर लगने से एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार देर रात उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और वहां करुण क्रंदन मच गया। घटना के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अड़ू निवासी सोनपाल (50) शनिवार की शाम को बाइक से निकट के गांव कासिमपुर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। गांव दरियापुर के निकट सड़क किनारे कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान क्रिकेट की गेंद वहां से गुजर रहे सोनपाल सिंह की कनपटी पर जा लगी। परिणामस्वरूप उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई, जिससे सोनपाल घायल होकर गिर पड़े। यह देख मौके पर भीड़ लग गई।

आनन-फानन उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रात्रि में उनके परिजन भी आ गए और वहां करुण कंद्रन मच गया। लोगों का कहना है कि बाइक चलाते समय सोनपाल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट पहने होता तो गेंद सीधे कनपटी पर चोट न कर पाती। हेलमेट से उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें