फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Wed, 03 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। महिला कोतवाली में मंगलवार को रनवीर सिंह निवासी वीरनगर कोतवाली हाथरस जंक्शन ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इसमें अपनी पुत्रियों के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को सौंपी तहरीर में रनवीर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 17 दिसंबर, 2012 को अपनी पुत्री अदिती और प्रीती की शादी तत्वप्रकाश निवासी बिसरात कोतवाली हाथरस गेट के पुत्र कैलाश और अरविंद के साथ की थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक 10 लाख रुपये खर्च किए जाने की भी जानकारी दी है, लेकिन अब ससुरालीजन उनकी पुत्रियों को मारुति कार और दिलाने की मांग करते हुए उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। तहरीर में ससुर तत्वप्रकाश, दोनों दामाद कैलाश और अरविंद एवं ननदोई पूरन सिंह को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें