तालाब चौराहा रेलव क्रॉसिंग पर गेटमैन के साथ मारपीट करते हमलावर।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। स्थानीय तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की रात्रि साढ़े आठ बजे के लगभग कुछ लोगों ने गेटमैन के केबिन में घुसकर जमकर मारपीट कर दी। इससे वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर आरपीएफ भी पहुंच गई। पुलिस वहां से एक युवक को हिरासत में पकड़ कर ले गई।
स्थानीय तालाब चौराहे पर बुधवार की रात्रि साढ़े आठ बजे के लगभग जब रेलवे फाटक बंद था, तभी कुछ युवक वहां आए और गेटमैन के केबिन के निकट टॉयलेट करने लगे। पंकज ने जब इन्हें टोका तो यह युवक अंदर केबन में घुस गए। इन युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
इससे वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया और भीड़ लग गई। हमलावरों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में आरपीएफ भी वहां पहुंच गई। वह एक युवक को पकड कर ले गई। इस बीच गेटमैन ने ट्रेन को वहां से पास कराया।