फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की कीमत का स्मैक निकला चतुरा से बरामद पदार्थ

Sat, 18 Nov 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
सैंडिल में छिपाई स्मैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सट्टे का गोरखधंधा करने के आरोपी चतुरा को झटका लगाहै। आगरा स्थित विधि  विज्ञान प्रयोगशाला ने जांच में  चतुरा से बरामद नशीले पदार्थ को स्मैक ही पाया है। प्रयोगशाला   की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के   बाद चतुरा की मुश्किलें बढ़   सकती हैं। 
विज्ञापन


हाथरस गेट पुलिस ने इस साल 18 जुलाई को चतुरा को एक  किलो स्मैक के साथ पकड़ा था। इस मामले में चतुरा जमानत पर है। शहर कोतवाल और तत्कालीन हाथरस गेट कोतवाल जसपाल  सिंह पवार का कहना है कि  चतुरा से बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में है। 

कोतवाल ने बताया कि यह पहला ऐसा मामला था, जब बरामद पदार्थ का नमूना नहीं, बल्कि पूरा पदार्थ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। पंवार ने कहा कि चतुरा के विरुद्ध पुलिस जल्द हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें