फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर चले लाठी डंडे, छह घायल

Mon, 17 Jun 2019 12:29 AM IST
Mohd Rafeek क्राइम डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर रविवार की सुबह गांव गढ़ उमराव में एक ही परिवार के दो पक्षों में गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। घटना में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन


एक पक्ष की ओर से राजन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गढ़ उमराव सादाबाद ने दी तहरीर में आरोप लगाए कि रविवार की सुबह करीब सवा छह बजे वह अपनी जगह में अपना गेट लगा रहे थे, जिस पर उसके परिवार के तीन लोग अन्य लोगों के साथ आए और गेट को उखाड़ने लगे। इन लोगों ने उसके पिता अमर सिंह और मां गायत्री देवी और भाई सूरजमल के ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिससे उनके काफी चोट आई हैं।

बहन ओमवती के भी काफी चोट आई हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, दूसरे पक्ष की ओर से जितेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गढ़उमराव सादाबाद ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाए कि सुबह करीब सवा छह बजे छह लोगों ने रास्ते में अवैध रूप से गेट लगा दिया, जिसका विरोध किया तो यह लोग भड़क गए और मेरे, मेरे भाई धर्मवीर, मां शांति देवी के ऊपर लाठी डंडों और सरिया से प्रहार कर घायल कर दिया और कहने लगे कि आज इनको जान से मार दो, कोई बचने नहीं पाए। इस हमले में उसकी मां के झाले भी कहीं गुम हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें