फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन हत्याकांड: आरोपियों से शुरू की पूछताछ

Fri, 22 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सेल्समैन सतेंद्र हत्याकांड में हाथरस गेट पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों के हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़े होने के कारण अभी तक पुलिस इन पर हाथ डालने से हिचकिचा रही थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। एसओ राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक वह जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देंगे। 
विज्ञापन

पूछताछ के लिए शुक्रवार को जब आरोपियों को थाने लाया गया तो कई साथी थाने आ गए। पुलिस ने देर तक इनसे पूछताछ की और सीडीआर के आधार पर मिले सुरागों के आधार पर कई सवाल पूछे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए जबरन घसीटे जाने की बात कही। मालूम हो कि सतेंद्र की लाश मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर हत्या में शामिल होने का अंदेशा जताया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद नहीं किया था और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध 302 का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में परिजनों के कहने के बावजूद पुलिस आरोपियों से पूछताछ नहीं कर रही थी। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने आरेपियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें