कस्बा निवासी शाहिद खं ने कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थानीय शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में आरोप है कि वह अपने आवास पर जेके स्क्रैप ट्रेडर्स फर्म संचालित करता है। इसमें पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का कार्य होता है। उसकी पंजीकृत फर्म का बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। उसने 8 दिसंबर 2016 को लोन लेने लिए आवेदन किया था। प्रबंधक ने लोन आवेदन पत्र पर मेरे व गारंटर के हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। शाखा प्रबंधक ने कागजी कार्रवाई के नाम पर 20 हजार रुपये मांग की।
उसने अगले दिन प्रबंधक को 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद प्रबंधक ने उसकी फर्म के नाम से नया खाता खुलवाकर 4.95 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर उसका स्टेटमेंट भी दे दिया। आरोप है कि प्रबंधक ने 30 हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने की बात पर उन्होंने बहाना बनाकर स्टेटमेंट वापस ले लिया। 23 फरवरी 2017 को फिर से रुपये मांगने पर मना किया तो प्रबंधक ने गाली गलौज कर उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया।