सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिपरामई में ससुरालीजनों ने विवाहिता और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट की। इस संबंध में महिला ने अपने पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महावीर इनक्रेशन पार्ट 3 उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी रमेश शर्मा की पुत्री रश्मि शर्मा ने अपने पति सुनील शर्मा, ससुर श्याम शर्मा, सास हेमलता, देवर सचिन शर्मा के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नामजद लोग उसके साथ आए-दिन मारपीट करते हैं। तीन जून को मेरा भाई नितिन तथा राजू गांव पिपरामई आए थे। तभी नामजदोें ने इन दोनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जब मैंने अपने भाइयों को बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रश्मि का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।