फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी व्यापारी का थैला छीनने की कोशिश

Sun, 24 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान में हाथरस के एक बीड़ी व्यापारी का थैला छीनने की कोशिश की गई। उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि मामला केवल मारपीट का था। पुलिस को किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। बीड़ी व्यापारी तगादे के लिए सोनई गए थे और वहां से मैक्स से लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मुरसान में मैक्स के पीछे बाइक पर आ रहे बदमाशों ने फायर किया। इससे मैक्स चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इसके बाद व्यापारी से थैला झपटने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ लोगों के शोर मचाने पर आरोपी लूट में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि व्यापारी ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। व्यापारी का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने थैला झपटा था। थैले में ज्यादा रकम नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें