फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी/हाथरस। सासनी क्षेत्र की एक महिला ने अपने गांव के ही तीन लोगों पर शौच के लिए जाते समय दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसे सामूहिक दुष्कर्म का मामला मानते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की डॉक्टरी जांच कराई गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक वह शनिवार शाम को शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में उसे अकेला पाकर उसी गांव के रहने वाले तीनों आरोपियों ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों ने परिवार की बदनामी के डर से पहले तो इसे छिपाए रखा, लेकिन बाद में आरोपियें को सबक सिखाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस को हकीकत बता दी। एसओ उदयवीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें