फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंचे सीओ, गवाहों के बयान लिए

Fri, 10 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
CO in Manikpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहपऊ/हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर में 8 फरवरी को हुई चुनावी हिंसा और बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ इगलास पंकज श्रीवास्तव मानिकपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मृतक के पिता और भाई के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र की हत्या के आरोप में पिता रामहरि की शिकायत पर सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल, भाई राकेश अग्रवाल, भतीजे अतुल अग्रवाल, बेटे चंदन अग्रवाल और सहपऊ ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हाथरस पुलिस इस मामले में विनीत गुप्ता समेत चार लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। हत्याकांड के चंद रोज बाद ही इस मामले की विवेचना हाथरस से अलीगढ़ स्थानांतरित कर दी गई थी।

विवेचना ट्रंासफर होने के बाद से ही अलीगढ़ पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही थी। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुष्पेंद्र के पिता रामहरि ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस के विवेचना अधिकारी को घटनास्थल पर जाने और गवाहों के बयान दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को सीओ इगलास पंकज श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में कई दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सहपऊ कोतवाली आकर घटना के समय मौजूद गवाहों के बयान लिए। सीओ देर तक सहपऊ में डटे और देर शाम चंदपा थाने पहुंच गए। चंदपा में उन्होंने पुष्पेंद्र के भाई और पिता के बयान लिए। सीओ पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने कुछ गवाहों के बयान ले लिए हैं। सभी के बयान होने के बाद ही हाईकोर्ट में जबाब दाखिल किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें