फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने माना, गला दबाकर की गई थी हत्या

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस गेट थाना क्षेत्र में जिस युवती का शव अपने घर में मिला था, उसकी हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को थाना हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट का खुलासा करते हुए बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई थी। हालांकि पीएम रिपोर्ट में युवती की हत्या किए जाने की बात गुरुवार को ही पता चल गई थी, लेकिन पुलिस को रिपोर्ट में डॉक्टर की लिखी भाषा समझ नहीं आई थी, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से बात की, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की बात को सार्वजनिक किया। 
विज्ञापन


पहले पुलिस भी इसे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला मान रही थी, लेकिन अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ पानी की तरह साफ हो गया है। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह का कहना है कि युवती की हत्या की पुष्टि रिपोर्ट में हुई है। यह फांसी नहीं थी। पुलिस अब हत्या के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है। युवती के मोबाइल फोन को परिजनों से बरामद कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। यह पता करने की पूरी कोशिश की जा रही है कि युवती की हत्या से किसे सबसे ज्यादा फायदा हो सकता था। हत्या से पहले जिन लोगों से भी उसकी बात हुई है, उन सबको पुलिस पूछताछ के घेरे में ले सकती है। पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार देर रात तक गहन जांच-पड़ताल की और शुक्रवार सुबह भी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी रही। पुलिस ने युवती के मां और भाई से भी बात की है। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका अभी कम ही नजर आ रही है। हालांकि पीएम में युवती के शरीर और कपड़ों से मिले खून और तरल पदार्थ की स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। हाथरस गेट पुलिस जल्द इस मामले के खुलासे का भरोसा दिला रही है। मालूम हो कि गुरुवार सुबह 18 साल की युवती की लाश अपने घर में मिली थी। उसके गले में चादर से फं दा लगा हुआ था। पास रखे कनस्तर से ऐसा लगा जैसे उसने सुसाइड करने की कोशिश की है और आत्महत्या के बाद शव फंदे से गिर पड़ा है। पहले परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। बाद में परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें