फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर में लगी पिस्टल चली, दूल्हे का रिश्तेदार घायल 

Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
मुरसान में एक शादी समारोह में दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार ने पहले जमकर हर्ष फायरिंग की। इसके बाद उसने कमर में पिस्टल लगा ली। किसी तरह पिस्टल चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे फरीदाबाद ले गए। मुरसान पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। मालूम हो कि इससे पहले सिकंदराराऊ में भी हर्ष फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  
विज्ञापन


समारोह में मौजूद लोगों के मुताबिक दूल्हे का नजदीकी रिश्तेदार पूरी तरह नशे में था। वह फरीदाबाद का रहने वाला है। शादी के दौरान अपनी पिस्टल से फायरिंग कर रहा था। कई फायर करने के बाद उसे लगा कि कार्टेज खाली हो गया है। इस पर उसने पिस्टल कमर में लगा ली।

डीजे पर नाचने के दौरान किसी तरह पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। इस मामले में इंस्पेक्टर एनपी सिंह का कहना है कि गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की गई है। वह इस बारे में कुछ नहीं बता रहे। मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें