फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो घायल

Fri, 14 Sep 2018 12:04 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
थाना चंदपा क्षेत्रांतर्गत गांव कपूरा के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।  
विज्ञापन


गांव कपूरा के निकट गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली एक साइकिल को बचाने के चक्कर में पलट गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे नवल सिंह उर्फ नाहर सिंह, लाले पुत्र महावीरसिंह और सत्यप्रकाश पुत्र किरोड़ीलाल नीचे दब गए।

यह दृश्य देखकर मौके पर भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने इन तीनों को जैसे-तैसे नीचे से निकाला। नवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाले और सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से एक घायल को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


इधर, मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी लेकर मृतक परिजनों को सांत्वना दी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे आठ वर्षीय अतुल, 5 वर्षीय अंकुर व तीन वर्षीय शिवानी हैं। उसके परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। उपाध्याय ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण की जिम्मेदारी उनकी है और वह हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें