पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त भूरा।
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने नगला गजुआ के चंद्रमोहन की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक की चप्पल, बाइक तथा खून के धब्बे लगे कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी ने खुलासा किया कि चंद्रमोहन की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक शैलेेंद्र सिंह के अनुसार रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि 5 अक्तूबर की सुबह ग्राम लढ़ौटा के निकट नगला गजुआ के चंद्रमोहन की हत्या का आरोपी गांव में अपने घर पर्ं मौजूद है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम लौहर्रा में दबिश देकर एक आरोपी भूरा पुत्र फौरन सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड एवं प्रयोगशाला की टीम बुलाई। डॉग स्क्वायड द्वारा आरोपी की पहचान कराई।
मिट्टी के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरा तथा अपने साथी का नाम नौरंगी लाल पुत्र फतह चंद्र निवासी लौहर्रा एवं सुनील सिंह पुत्र खचेर सिंह निवासी सीकुर, ओम प्रकाश उर्फ ओमी पुत्र जयप्रकाश निवासी पिसावा थाना इगलास बताया है। आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, पैंट शर्ट एवं मृतक की चप्पल बरामद की है। आरोपी ने बताया कि बताया कि ग्राम सीकुर निवासी सुनील कुमार के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध बताए गए थे। अवैध संबंधों के चलते चंद्रमोहन की हत्या की गई थी।