फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

Fri, 05 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धन सिंह में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराली फरार हो गए। हंगामे पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने महिला की मौत को हत्या बताते हुए ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गांव के चंद्रकांत की शादी तीन साल पहले 25 वर्षीय राखी निवासी टूंडला से हुई थी। इसी घर में राखी की एक और सगी बहन की शादी भी हुई है। शुक्रवार को अचानक राखी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह साफ नहीं हो सका है कि मृत्यु कैसे हुई। राखी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं बताई जाती। कोतवाली पुलिस देर रात गांव में डटी हुई थी। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए रात को ही महिला के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी। एसएसआई नरेंद्र पाल के मुताबिक पीएम के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। राखी के मायके वाले इसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें