सादाबाद/हाथरस। थाना क्षेत्र के ग्राम नौपुरा में 3/4 फरवरी की रात्रि को एक गर्भवती विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता को गंभीर हालत में आगरा के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता के मायके वालों ने थाने में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जलाने का आरोप लगाते हुए थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद फिरोजाबाद के ग्राम पचौखरा निवासी ब्रहमदेव उर्फ पप्पू पुत्र निरंजन सिंह ने थाने में अपनी पुत्री मीनेश के पति शिवसिंह पुत्र कुबेर सिंह, सास मंटो देवी, जेठ जगवीर व हरवीर निवासीगण नौपुरा थाना सादाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट में कहा है कि शादी के बाद नामजद एक लाख रुपये की मांग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न व मारपीट करते थे। 3 फरवरी की रात्रि को नामजदों ने उनकी गर्भवती पुत्री को आग लगाकर मारने का प्रयास किया जो सौ प्रतिशत जली हालत में पुष्पांजलि हॉस्पीटल आगरा में भर्ती है।