होली के पर्व को लेकर डीएम अमित कुमार सिंह ने त्योहार पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।
डीएम ने एसडीएम अरुण कुमार को तहसील हाथरस क्षेत्र, एसडीएम जयप्रकाश को तहसील सादाबाद क्षेत्र, एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु को तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र और एसडीएम सासनी अंजुम बी को तहसील सासनी के संपूर्ण क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिए हैं कि वे अपनी तहसीलों में आवश्यकतानुसार अपने स्तर से अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी संवेदनशील स्थलों पर लगाना सुनिश्चित करें। डीएम ने इसके अलावा जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती के आदेश जारी किए हैं, जो सीधे संबंधित एसडीएम को स्थिति के बारे में अवगत कराएंगे।
डीएम के आदेशानुसार योगेंद्र सिंह तहसीलदार सिकंदराराऊ को थाना सिकंदराराऊ, संजय सिंह नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ को थाना हसायन क्षेत्र, जाकिर खान बीडीओ हसायन को पुलिस चौकी पुरदिलनगर, डिपिन कुमार जिला कृषि अधिकारी को पुलिस चौकी पोरा, डीपी सिंह वर्मा अधीक्षण अभियंता लोनिवि हाथरस को पुलिस चौकी अगसौली क्षेत्र को नामित किया गया है, जो जोनल मजिस्ट्रेट सिकंदराराऊ 9454417792 को किसी घटना से अवगत कराएंगे।
ठाकुर प्रसाद तहसीलदार सासनी को थाना सासनी क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, जोकि जोनल मजिस्ट्रेट को 9454417791 को किसी घटना से अवगत कराएंगे। पंकज वर्मा तहसीदार सादाबाद को थाना सादाबाद क्षेत्र, राजीव गोविल एक्सईएन पीएमजीएसवाई को थाना सहपऊ क्षेत्र, संजीव जैन एई लोनिवि को पुलिस चौकी मई क्षेत्र, आसिफ अली सिद्दीकी लोनिवि को पुलिस चौकी बिसावर क्षेत्र, मधुमंगल गोस्वामी को पुलिस चौकी गोविंदपुर क्षेत्र बनाया गया है, तहसीलदार सदर कमलेश कुमार को थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र, तहसीलदार न्यायिक रोहिताश कुमार को थाना हाथरस गेट क्षेत्र, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव को थाना मुरसान, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय को थाना चंदपा क्षेत्र, एक्सईएन जल निगम आरके शर्मा को कोतवाली हाथरस जंक्शन, प्रवीन कुमार जौहरी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को महिला थाना क्षेत्र, आरके मिश्रा एक्सईएन लोनिवि को भी मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरपाल सिंह को थाना सादाबाद, एई लोनिवि जीसी अग्रवाल को सदर कोतवाली हाथरस, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम अंसारी को थाना सिकंदराराऊ, एई आरईडी रामपाल को कोतवाली सासनी के लिए रिजर्व मजिस्ट्रेट बनाया गया है।