फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास पहलवान को लूटा

Sat, 23 Sep 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
लूट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हसायन में चल रहे जल विहार मेले से कुश्ती लड़ कर लौट रहे पहलवान को शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों के पास मौजूद करीब पांच युवकों ने डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जीआरपी कासगंज भेजा है। 
विज्ञापन


गांव भिसी मिर्जापुर निवासी युवक धर्मेंद्र सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह पहलवानी करता है। शुक्रवार को हसायन के मेले में कुश्ती लड़कर पैसेंजर ट्रेन से रात 8 बजे स्थानीय स्टेशन पर उतरा। यहां से गांव के लिए वाहन के लिए एटा रोड की तरफ जा रहा था। जीटी रोड से पहले स्टेशन के सामने कई युवक झाड़ियों में घात लगा कर बैठे थे।

जैसे ही धर्मेंद्र झाड़ियों के नजदीक पहुंचा, युवक बाहर निकल आये तथा डंडों-बेल्टों से इसे पीटना शुरू कर दिया तथा जमीन पर गिरा लिया। लुटेरों ने इसकी जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिये तथा मोबाइल लूट लिया। सुचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। सुबह युवक कोतवाली पर रिपोर्ट के लि पहुंचा तो कह दिया गया कि कासगंज जीआरपी जाओ वहीं पर रिपोर्ट होगी। बता दें कुछ दिन पूर्व स्टेशन पर मास्टर दंपति को दिन दहाड़े लूट लिया था उन्हें भी जीआरपी भेज दिया गया। जीआरपी की स्थानीय स्टेशन पर स्थायी/ अस्थायी चौकी न होने से आए दिन लूट की वारदात हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें