फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर के घर लूट की कोशिश

Thu, 26 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
loot attemt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी क्वार्टर में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाडे़ रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर के घर में लूटपाट के प्रयास किया। शोर मचने पर बदमाश वृद्ध और उनकी पत्नी को घायल कर भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की है। पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले हैं, जिनमें बदमाश भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घायल वृद्ध को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मकान नंबर 76 पंजाबी क्वार्टर निवासी श्रीकृष्ण लाल अपनी पत्नी मोतिया रानी के साथ घर पर थे। कृष्णलाल रेलवे से इंजीनियर पद से रिटायर्ड हैं। उनके बच्चे बाहर नौकरी करते हैं। बताते हैं कि गुरुवार की दोपहर को चार युवक उनके घर में घुस आए। इन युवकों ने वृद्ध दंपत्ति के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान बुजुर्ग दंपति की चीख निकल गई।

आसपास के लोगों को मौके पर आता देख यह बदमाश वहां से भाग गए। वृद्ध साहूकारी का काम भी करते हैं, लेकिन उन्होंने बदमाशों द्वारा लूटे गए सामान का विवरण देर शाम तक पुलिस को नहीं बताया है। पुलिस इन बदमाशों तक पहुंचने के लिए छानबीन में जुट गई है। उधर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि वृद्ध महाजनी का काम करते हैं। यह लोग वृद्ध के यहां जेवरात गिरवी रखकर पैसे मांग रहे थे। वृद्ध के मना करने पर उनके साथ मारपीट की है। शीघ्र ही इन युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें