फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने रौंदी स्कॉर्पियो, एक की मौत

Wed, 10 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस/सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै के निकट रोडवेज बस ने स्कॉर्पियो कार को रौंद दिया। हादसे में स्कॉर्पियो के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। स्कॉर्पियो सवार लोग आगरा से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इससे पूर्व इसी बस ने एक टेंपो को भी टक्कर मारी, जिससे टेंपो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आगरा से गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से यह हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो के 28 वर्षीय चालक राकेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी कोटली बगीची देवरी रोड आगरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में स्कॉर्पियो सवार सुखवीर पुत्र पदम सिंह, हरिओम पुत्र बदन सिंह, उदयवीर पुत्र कांशीराम, विनोद कुमार निवासीगण कोटली बगीची नगला वृंदावन देवरी रोड आगरा व राजीव पुत्र चरन सिंह निवासी कोरारा हरदुआगंज अलीगढ़, हाजी अली पुत्र इरशाद अली निवासी लालपुर ढोलना हापुड़, विद्युत विभाग के मीतई विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई अनिल कुमार राय, गायत्री देवी पत्नी रामेश्वर प्रसाद और मीनाक्षी पत्नी उपेंद्र कुमार निवासीगण रावण टीला अलीगढ़ घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से उदयवीर, विनोद कुमार, हाजी अली, जेई अनिल कुमार राय को गंभीर घायल होने के कारण अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। हादसे की रिपोर्ट कोतवाली सासनी में मुकेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी कोटली बगीची नगला वृंदावन देवली रोड आगरा ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से बस चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

-घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विधिवत रूप से कार्रवाई की जा रही है।-कुशलपाल सिंह, कोतवाल सासनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें