फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई, 50 तमंचे बरामद 

Fri, 08 Jun 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नई बस्ती इलाके में ब्राह्मण धर्म कांटे के पीछे एक प्लॉट में चल रही तमंचा बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से पुलिस ने 50 तैयार तमंचे और 12 अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इन्हें बनाने के लिए जरूरी सामान और उपकरण भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी चरनजीत सिंह को दबोच लिया जबकि उसका साथी साहब सिंह फरार होने में सफल रहा। दोनों कई मुकदमों में वांछित हैं।  

प्रेसवार्ता में एसपी घुले सुशील ने बताया कि पुलिस को ब्राह्मण धर्म कांटा के पीछे नई बस्ती स्थित मंगल सिंह के मकान के पीछे खाली पड़े प्लॉट में अवैध रूप से हथियार बनाने, हथियारों की मरम्मत करने के कारखाने का पता चला था। सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार देर रात फैक्ट्री पर छापा मार दिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने आरोपी चरनजीत सिंह पुत्र आनंद सिंह मूल निवासी बाकनेर, कासगंज को दबोच लिया। वहीं आरोपी साहब सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह निवासी नई बस्ती सिकंदराराऊ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


चरनजीत सिंह ने बताया कि वह अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज में बतौर चौकीदार कार्य कर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा था। वह अवैध हथियारों की तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़ा है। साल 2013 में तमंचे बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं उसका फरार साथी साहब सिंह भी तमंचे बनाने में माहिर है। अगस्त 2017 में सीतापुर जिले में सौ तमंचों की सप्लाई करने के बाद बरेली एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में बच निकला था।

एसपी घुले सुशील ने बताया कि चरनजीत सिंह और साहब सिंह पर आयुध अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई से खुश पुलिस अधिकारियों ने टीम पर इनामों की बौछार कर दी है। अधिकारियों ने टीम को कुल 70 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है। एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने 25 हजार, डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रीतेंदर सिंह ने 25 हजार रुपये और एसपी घुले सुशील ने पुलिस टीम के लिए 20 हजार रुपये के इनाम का एलान किया है। प्रेसवार्ता में एसपी घुले सुशील के अलावा एएसपी अरविंद कुमार और सीओ आशीष प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें