फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार मजदूर महिला से रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़

Sun, 05 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर मौजूदा काका हाथरस स्मारक के अंदर पिछले दो दिन से रह रही उड़ीसा की बीमार मजदूर महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। 40 वर्षीय महिला का कहना है कि शनिवार रात को पुलिस की वर्दी पहने एक अनजान शख्स ने उसके कपड़े उतार दिए और छेड़छाड़ की। महिला के आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला को उसी परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। जहां वह पिछले पांच साल से शादी के बाद रह रही थी। 
विज्ञापन


महिला के आरोपों के बाद हरकत में आई जीआरपी ने उससे पूछताछ की है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में महिला छेड़छाड़ के अपने आरोपों से पलट गई। महिला ने कहा कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला  एक परिवार उसे पांच साल पहले शादी के लिए उड़ीसा के कालाहांडी जिले के गांव से यहां लेकर आया था। 

शादी के कुछ दिन बाद ही परिवार के लोगों ने उससे मजदूरी कराना शुरू कर दिया। उसकी सही तरह से देखरेख नहीं करते थे और उसे खाने के लिए पेटभर भोजन नहीं दिया जाता था। इससे उसके शरीर में खून की कमी हो गई।
विज्ञापन


बीमार रहने पर परिवार के लोगों ने उसका मथुरा में कुछ इलाज भी कराया, लेकिन ज्यादा खर्चा होने पर परिवार के लोग दो दिन पहले उसे मथुरा छोड़कर चले आए। महिला किसी तरह मथुरा से हाथरस आ गई और दो दिन से स्टेशन पर ही रह रही थी। 

हालांकि जीआरपी की पूछताछ से पहले महिला ने मीडियाकर्मियों को अपने साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात कही थी और एक अज्ञात पुलिसकर्मी पर आरोप भी लगाए थे। पूछताछ के बाद जीआरपी महिला को थाना हाथरस गेट भी ले गई और महिला को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना पुलिस ने महिला को उसी परिवार के सुपुर्द कर दिया जहां उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन


महिला ने पूछताछ में छेड़छाड़ की कोई बात नहीं कही है। जांच में भी ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। महिला को थाना हाथरस गेट के सुपुर्द कर दिया गया है।
- विनोद कुमार, एसओ, जीआरपी

जीआरपी की महिला पुलिस महिला को लेकर आई थी। महिला को उसी परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उसकी शादी हुई थी।
- रजनेश तिवारी, इंस्पेक्टर  हाथरस गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें