फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान-झोंपड़ी में लगी आग, चार मवेशी जलकर मरे

Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। गांव कूृपा खुर्द में शुक्रवार की रात एक मकान में आग लग गई। आग से मकान में बंधे चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि घर में सो रहे पिता-पुत्र भी आग से झुलस गए। हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इधर, गांव खेड़ा बरामई में भी एक झोंपड़ी में आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।गांव कूपा खुर्द निवासी फौरन सिंह पुत्र गोकुल सिंह ने शुक्रवार की रात घर में ठंड के कारण तापने के लिए आग जलाई थी। तापने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए। लेकिन आग सुलगती रही। इस आग की चपेट में घर में बंधी तीन भैंस व एक बछड़ा आ गया। इनके चीखने पर फौरन सिंह व उसके बेटे ध्रुव की नींद टूटी और वह आग को बुझाने में लग गए। जिसके चलते पिता-पुत्र भी झुलस गए, जबकि चारों मवेशियों की मौत हो गई। तीन अन्य मवेशी आग से झुलस गए। घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।  गांव खेड़ा बरामई में सड़क किनारे बनी सुरेशचंद्र पुत्र राजेन्द्र सिंह की झोंपड़ी में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग से झोंपड़ी व उसमें रखे तीस हजार रुपये, तीन क्विंटल गेंहूं व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग ने उसे घर से बेघर कर दिया। अब वह ठंड में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर है। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें