फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 25 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। ग्राम सलेमपुर में गुरूवार को एक बंद घर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाकर घर मे रखे लाखों रूपए के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी मजदूरी करके घर लौटने के बाद गृहस्वामी को हुयी। ग्राम सलेमपुर में रोड़ के किनारे ओमप्रकाश पुत्र हुकम सिंह जाटव का मकान हैं। ओमप्रकाश स्कूल की वैन चलाता है और वह गुरूवार को रोजाना की तरह स्कूल की वैन चलाने के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी रामवती और बच्चे आलू के खेतों मे मजदूरी करने के लिए गए थे। ओमप्रकाश शाम करीब चार बजे जब अपने घर लौटा और उसने अपने घर के दरवाजे को खुला देखा, जब वह घर के अंदर गया तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था और कमरे के अंदर रखे हुए बक्से भी खुले हुए थे। कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी भी मय बच्चों के मजदूरी करके लौटी और देखा कि उसके रूपए और सामान चोरी हो गया है तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। ओमप्रकाश ने घटना के संबध मे थाने मे तहरीर भी दी है। तहरीर में कहा है कि अज्ञात बदमाश उसके घर में रखे बक्से से एक सोने की चेन, तीन अंगूठी, सोने की बेसर, तीन जोड़ी चांदी के लच्छे, तीन करधनी व 25 हजार रूपए जो बुधवार को धीरज ठेकेदार ने आलू की मजदूरी के दिए थे आदि सामान ले गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें