हाथरस। मुरसान गेट पर एक धर्मस्थल के पास नगर पालिका की जमीन पर कब्जे की कोशिश के बाद से हिंदूवादी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यहां पहले भी कई बार इस तरह की कोशिश हो चुकी हैं। हर बार पुलिस को हस्तक्षेप कर कब्जा हटाना पड़ता है। एक हफ्ते पहले पास के लोगाें ने इस जमीन पर टिनशेड डालकर कब्जा करने की कोशिश की। मंगलवार को हिंदूवादियों ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
हिंदू युवा वाहिनी के अनूप वार्ष्णेय का कहना है कि मुरसान गेट के पास एक धर्मस्थल है। इसके पास नगर पालिका का एक प्लॉट है। एक समुदाय विशेष के लोगों ने इस पर कई बार कब्जा करने का प्रयास किया, जिसे शासन-प्रशासन की मदद से हटवा दिया गया। अब एक कबाड़ी ने इस जगह पर एक टिन शेड डाल दिया है। इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई, लेकिन एक हफ्ते बाद भी आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर इस जगह पर आरोपी कब्जा करने में सफल हो जाते हैं तो इससे शहर की शांति को पलीता लग सकता है। शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मोहित कश्यप, संयोजक यदवीर चौहान, दीपक यादव, हीरालाल, अभिषेक आदि थे।