11 साल की छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके रिश्ते का भाई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने ब्लू फिल्म दिखाने लगा और फिर उसने छात्रा का यौन शोषण शुरू कर दिया। तीन महीने तक आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपना शिकार बनाता रहा। गुुरुवार को परिजनों को आरोपी की हैवानियत का पता चल गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी गांव से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी छात्रा का पड़ोसी है और दूर के रिश्ते में भाई लगता है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी इस समय गर्भवती है। आरोपी ने पत्नी के गर्भवती होने के बाद किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर बुलाना शुरू किया और ब्लू फिल्म दिखाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। जब भी छात्रा ने आरोपी के शोषण का विरोध किया तो उसने छात्रा के माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसे मुंह बंद रखने की नसीहत दी। गुरुवार को उम्र में दोगुने बड़े आरोपी से तंग आकर छात्रा ने अपनी आपबीती कॉलेज के एक शिक्षक को बता दी। शिक्षक ने जब इस बारे में परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हाथरस जंक्शन कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।