फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली हटा रहे लोगों को बस ने रौंदा, एक पुलिस कर्मी सहित पांच की मौत

Thu, 21 Mar 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। सादाबाद में बढ़ार रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवा रहे लोगों को बुधवार की देर रात एक रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वाले दो लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद आगरा रोड पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। देर रात डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु और सीओ सादाबाद योगेश कुमार समेत आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शवों को बागला जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में परिजनों का करुण-क्रंदन देखकर हर किसी की आंख भर आईं। बस के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिला अस्पताल में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन


सादाबाद में हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उसकी आवाज सुनकर पास के ही कोल्ड स्टोरों में काम कर रहे मजदूर, एनएचएआई के कर्मचारी और कुछ अन्य लोग मौके पर आ गए। सादाबाद कोतवाली के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस वहां से गुजरी और उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवा रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में अनिल (42 वर्ष) पुत्र सिकंदर दयाल निवासी जहानगंज फर्रुखाबाद, सादाबाद कोतवाली के सिपाही गिरीश यादव (42 वर्ष) निवासी फिरोजाबाद, हरेंद्र (27 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद निवासी गढ़ी हर्रुप थाना सादाबाद और दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जिनकी खबर लिखने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हरेंद्र और दो अन्य अज्ञात लोगों के शवों को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया।

यहां एक मृतक के परिजन भी पहुंच गए। हादसे में शिवराज सिंह पुत्र झब्बूलाल निवासी बिदिया नगला जहानगंज फर्रुखाबाद, रामकिशन पुत्र हरप्रसाद निवासी मांगरू सादाबाद, पोंटी पुत्र राजकुमार निवासी बढ़ार सादाबाद, भगवती पुत्र सोहन सिंह निवासी कंजौली सादाबाद, महावीर पुत्र निरंजन सिंह निवासी रेपुरा जाट मथुरा, पंकज निवासी रामनगर खंदौली आगरा, अमित पुत्र नेपाल सिंह निवासी कस्बा कोठीद्वार सादाबाद और बंटू पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला रमजू सादाबाद समेत करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से कुछ को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें